बदायूं में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत; एक को बचाने में दूसरा भी डूबा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले में एक दर्दनाक हादसा होने पर कोहराम मच गया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली में दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
घटना शनिवार दोपहर की है। 14 वर्षीय बॉबी पुत्र भूरे कश्यप खेत से लौटते समय तालाब के किनारे फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। पास में बकरी चरा रहे सलमान (16) पुत्र झबूरी ने उसे बचाने की कोशिश की। वह तुरंत तालाब में कूद गया। लेकिन दोनों ही गहराई में डूब गए और बाहर नहीं निकल सके। वहीं हादसे सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को तालाब से निकाला गया। गंभीर हालत में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली बिसौली से इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।           

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *