बदायूं में बस ने बाइक को मारी टक्कर; मामा-भांजे की मौत, पिता घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एमएफ हाईवे पर स्थित द्रोपती देवी स्कूल और जीटीआई के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुरादाबाद पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौके पर मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सिविल लाइंस कोतवाली के गांव अन्नी निवासी प्रेम सागर (15 वर्ष) और मझिया गांव निवासी अवधेश (25 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रेम सागर के पिता वीरपाल (40 वर्ष) घायल हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के समय वीरपाल अपने बेटे प्रेम सागर और साले अवधेश के साथ अन्नी से मझिया गांव जा रहे थे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रेम सागर और अवधेश को मृत घोषित कर दिया।
सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रोडवेज बस को खोज लिया गया है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखे गए हैं। सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक भांजा – प्रेम सागर का फाइल फोटो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *