डीएम ने सोत नदी को लेकर की बैठक; जिले में 177 किमी सोत नदी का होगा जीर्णोद्धार, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। डीएम अवनीश राय ने सोत नदी के जीर्णाेद्धार व पुनरुद्धार के कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गत दिनों की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को एक जनपद एक नदी को चिन्हित कर उस पर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में जनपद में सोत नदी के जीर्णाेद्धार व पुनरुद्धार को लक्ष्य मानकर कार्य कराया जाना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजेपयी सभागार में हुई बैठक में डीएम ने बताया कि जनपद में नदी की कुल लम्बाई 177 किमी है। नदी के किनारे स्थित 11 ब्लॉकों के 94 ग्राम हैं। नदी जनपद की सहसवान तहसील के अलावा बाकी समस्त तहसीलों से गुजरती है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त दो नगर पंचायतें भी सोत नदी के किनारे पर हैं। उन्होंने मनरेगा आदि मदों से कार्य कराने तथा परस्पर विभागीय समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त सम्बंधित उपजिलाधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों आदि अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि सोत नदी जनपद बिजनौर से प्रारंभ होकर जनपद अमरोहा, सम्भल होते हुए जनपद बदायूं में तहसील बिसौली के ग्राम बझेड़ा से प्रवेश करती है तथा ब्लॉक उसावां के ग्राम नौली फतुआबाद पर सोत नदी का जनपद में अंतिम छोर है। इसके बाद जनपद शाहजहांपुर में सोत नदी रामगंगा नदी में मिल जाती है।       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *