बदायूॅं जनमत। समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक शहर के मोहल्ला गांधी नगर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि सहसवान विधायक बृजेश यादव रहे और अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चौ नरोत्तम सिंह यादव ने की। वहीं संचालन सभा के बदायूं विधानसभा अध्यक्ष अमन यादव ने किया।
सहसवान विधायक बृजेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार पिछडे, दलित, अल्पसंख्यक, गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान विरोधी है। यह गरीबों के बच्चों की शिक्षा से दूरी बनना चाहती है। इसीलिए बेसिक के स्कूल को बंद कर रही है। जनपद में लगभग 140 स्कूल बंद किए गए हैं, जिससे कि हमारे बच्चे पढ़ ना पाएं और वह नौकरी ना मांगे। भाजपा शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रही है, यह प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। हम सबको गांव गांव जाकर सभी लोगों को जागरूक करना है और बताना है कि अगर हम अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पढ़ाएंगे तो आगे हम सरकार से नौकरी नहीं मांग पाएंगे। भाजपा सरकार छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, महिलाओं के हित के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चौ नरोत्तम सिंह यादव ने कहा कि 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह अपने ब्लॉक पर जाकर अपने गांव का परिसीमन और आरक्षण के बारे में जानकारी लें और वोटर लिस्ट को सही करने का काम करें। जितने हमारे युवा साथी अधिक से अधिक नए वोट बनवाने का काम करें।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए मनोनय पत्र…
इसके बाद बैठक में नव मनोनीत पदाधिकारीयों को मनोनयन पत्र दिए गए। आरेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, संतोष शाक्य जिला उपाध्यक्ष, बबलू वर्मा जिला सचिव, विपिन शाक्य जिला सचिव, साजिद खान जिला सचिव, बैलिस्टर सिंह जिला सचिव और बदायूं विधानसभा से नेम सिंह राजपूत विधानसभा उपाध्यक्ष, रामनिवास विधानसभा उपाध्यक्ष, अरमान गाजी विधानसभा उपाध्यक्ष, मंजीत यादव विधानसभा उपाध्यक्ष, अभिनव कुमार विधानसभा सचिव बनाए गए।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष नेत्रपाल सागर, जिला उपाध्यक्ष नवलपुरी, सत्येंद्र यादव, दुर्वेश कुमार, जिला सचिव अख्तर हुसैन छोटू, रजनेश यादव, विकास मिश्रा, विश्व बंधु, विधानसभा अध्यक्ष बिल्सी रतीराम, नगर अध्यक्ष वजीरगंज श्रवण पाराशरी, ब्लॉक अध्यक्ष उसावां प्रेमचंद कश्यप, विधानसभा उपाध्यक्ष दातागंज सुरभित यादव, ताहिर गद्दी, नितिन यादव, ज्ञानपाल प्रजापति, आलोक कुमार, सनोज कोहली, पवन भारती, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।