बदायूँ जनमत। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ पौधरोपण होना है। वहीं जनपद बदायूं को 53 लाख 70 हजार आवंटित पौधरोपण लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए बुधवार को मुख्य अतिथि व रविन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड उप्र, एवं बीएल वर्मा केन्द्रीय राज्यमंत्री की अध्यक्षता में कुँवर रुकुम सिंह वैदिक इण्टर कालेज नगला पूर्वी के मैदान में पौधरोपण जन अभियान के कार्यक्रम का आयोजन डीएम अवनीश राय के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। पौधरोपण जन आन्दोलन कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक भारतीय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग प्रदीप कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राएं एनसीसी कैडेट्स, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य नमामि गंगे के सदस्य स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य आदि ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा जनपद को पौधारोपण के लिए 53.70 लाख पौधों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिसके सापेक्ष जनपद में समस्त कार्यदायी विभागों द्वारा 53.70 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा। प्रभागीय निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में शासन द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रकार के वन जैसे अटल वन, एकता वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, गोपाल वन एवं त्रिवेणी वन स्थापित किये जा रहे है। बाल पौधरोपण भण्डारा में स्कूल के बच्चों को पौध वितरित की गई है। इस दौरान एक हजार पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ-साथ जनपद के सहसवान, दातागंज, बदायूं एवं बिसौली में भी वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
