बदायूॅं जनमत। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश प्रजापति ने प्रजापति समाज के दो सगे भाईयों की डूबकर मौत हो जाने पर उनके परिजनों से मुलाकात की।
बता दें कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव बेन नगला निवासी दो सगे भाई नवनीत प्रजापति (14) एवं भुवनेश प्रजापति (10) की पानी के गड्ढे में गिरकर डूबने से हुई मौत हो गई थी। आज बुधवार को उन्होंने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और मृतक बच्चों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। हाथ ही परिवार के सदस्यों को हर संभव प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जगवीर प्रजापति, राहुल प्रजापति, नेमचंद प्रजापति, हरिओम प्रजापति, रोशन प्रजापति, मुकेश प्रजापति, राकेश प्रजापति, सोनू प्रजापति, रामकिशन शाक्य, विधानसभा महासचिव सुनील यादव, सेक्टर प्रभारी एडवोकेट पंकज कुमार यादव, बूथ अध्यक्ष श्याम नरेश यादव, मोहम्मद इसाक, लवलेश यादव दीपू यादव, प्रेमपाल भुर्जी, छोटे जाटव, उर्वेश यादव, विकास यादव, अंकित यादव आदि उपस्थित रहे। 


