बदायूॅं जनमत। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘रक्षाबंधन’ कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व मनाने का कारण बताते हुए इसकी महत्ता बताई, सुमधुर गीत व काव्य-पाठ प्रस्तुत किया। इतना ही नहीं छात्राओं ने अत्यंत ही मनमोहक राखियां बनाकर भाई के प्रति अपने प्रेम को उकेरा। बच्चों द्वारा बनाई गई राखियां देश की सीमा पर तैनात सेनानियों को भेजने के लिए डीएम अवनीश राय को सुपुर्द की गईं ताकि वो राखियां उन तक पहुंचाई जा सकें। बच्चों ने डीएम की कलाई पर राखी बांधी। इसके अतिरिक्त स्कूल प्रांगण में भी बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधी।
इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इस त्यौहार की महत्ता के विषय में बताया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेहंदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित रहकर सभी को रक्षाबंधन शुभकामनाएं दी।



