बदायूॅं जनमत। आगामी जन्माष्टमी त्योहार के मद्देनजर मोर पंखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पीपल फॉर एनिमल्स संस्था के सदस्यों ने वन विभाग को ज्ञापन सौंपा।
पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने कहा कि मोर राष्ट्रीय पक्षी होने के साथ साथ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची एक का जीव है। जिसको सबसे अधिक संरक्षण प्राप्त है। वन्य जीव के किसी भी अंग का व्यापार करना कानूनी अपराध है। जिसमें कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। ज्ञापन के दौरान एडवोकेट कौशल गुप्ता, दीपेश दिवाकर, यश दिवाकर, प्रमोद सिंह, करन दक्ष आदि मौजूद रहे।



