बदायूॅं जनमत। बदायूं के दिल्ली हाईवे पर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक किसान से 72 हजार रुपए लूट लिए।
सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी वेदराम अपने ट्रैक्टर में हेरो लगवाने मुजरिया कस्बा जा रहे थे। डीपी डिग्री कालेज के पास तीन बदमाशों ने उनका ट्रैक्टर रुकवाया। बदमाशों ने वेदराम के सिर पर डंडे से वार किया। उनकी जेब से रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वेदराम के मोबाइल से उनके परिजनों को बुलाया गया। घायल को पहले सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी देहात डॉक्टर हृदेश कठेरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। एसओजी टीम को भी मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

