बदायूॅं जनमत। एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय राजेंद्र की मौत हो गई। मूसाझाग थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 नगर पंचायत गुलड़िया निवासी राजेंद्र अपनी बहन के घर उझानी थाना क्षेत्र के गुराई गांव से लौट रहे थे।
घटना बिल्सी रोड स्थित गुराई बस स्टैंड पर हुई। राजेंद्र वहां सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राजेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। हालांकि, बरेली ले जाते समय ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

