बदायूॅं जनमत। जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
घटना के संबंध में 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गांव में अपनी सहेली के घर से स्कूल की कॉपी देकर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव का एक युवक उसे जबरदस्ती अपने घर में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसी समय किशोरी की बहन वहां से गुजर रही थी। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंच गई। बहन को देखते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई।
पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

