बदायूं में ट्यूबवेल पर बैठे किसान को गोली मारी; अज्ञात हमलावरों ने की किसान की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। बुधवार शाम खेत में ट्यूबवेल पर बैठे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों और पुलिस को वारदात की सूचना दी।
उसावां कस्बे के वार्ड संख्या चार निवासी अरवेश यादव (28 वर्ष) पुत्र सिपट्टर बुधवार को बाजरा के पूले बांधने की कहकर खेत पर गए थे। बताया गया है कि बुधवार शाम 4:45 बजे वह अपने चाचा के ट्यूबवेल पर बैठे थे। उसी वक्त अज्ञात लोगों ने उनको गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर आ गए। उन्होंने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोते-बिलाखते परिजन खेत पर पहुंच गए।
उसावां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *