बदायूॅं जनमत। एक महिला के साथ उसके घर में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बुधवार रात करीब दो बजे उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना हुई। पीड़िता अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। उसका पति दूसरे प्रांत में मजदूरी करता है।
सहसवान क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला धर्मवीर दो अज्ञात साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस गया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सीने पर तमंचा रख दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने धर्मवीर को पकड़ लिया। डायल 112 की टीम को आरोपी को सौंप दिया गया।
सुबह पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। उघैती थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

