बदायूं में चकरोड से कब्जा हटाने गई प्रशासनिक टीम पर हमला, लेखपाल की गाड़ी के शीशे तोड़े

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज क्षेत्र के थाना हजरतपुर अंतर्गत दूंदीनगला गांव में चकरोड से अतिक्रमण हटाने का मामला हिंसक हो गया। बृहस्पतिवार की शाम को राजस्व विभाग की टीम, लेखपाल, एसडीएम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी।
कब्जाधारकों ने विरोध करते हुए हल्का लेखपाल की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें मनोज पुत्र लालाराम घायल हो गए। प्रशासन ने घायल मनोज को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल युवक के चचेरे भाई रविन्द्र पुत्र रामसरन ने हजरतपुर पुलिस में राजेश्वर, उदयवीर, मुलायम पुत्रगण नत्थू और हल्का लेखपाल जितेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
यह विवाद एक सप्ताह पूर्व राजेश्वर द्वारा रामसरन के कब्जे को हटाने की शिकायत से शुरू हुआ था। प्रशासन जब जेसीबी के साथ कब्जा हटाने पहुंचा, तो मनोज पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *