गौशालाओं में अनियमित्ताओं को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जनपद में गौशालाओं में गौवंशों की दुर्दशा के वीडियो और फोटो आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में ग्राम प्रधान, सचिव और पशु चिकित्सक की लापरवाही साफ़ नजर आती है। राष्ट्रीय बजरंग दल की बदायूं टीम ने संज्ञान लेकर गौशालाओं में गोवंशों की स्थिति में सुधार लाने और लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए डीएम में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कई बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की गई। जिसमें किसानों की समस्या में भी कमी लाने के लिए बिंदु रखा गया। 15 दिन के समय सीमा में सुधार ना होने की स्थिति में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष करन दक्ष, प्रान्त उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रान्त महामंत्री पंकज गुप्ता, प्रान्त गौरक्षा प्रमुख विकेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री शिवम वर्मा, जिला मंत्री श्याम शर्मा, नगर मंत्री गौरव माहेश्वरी, पशु प्रेमी विभोर शर्मा, दीपेश दिवाकर, यश दिवाकर आदि सदस्य मौजूद रहे।

बदायूं कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *