बदायूॅं जनमत। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अल्लाहपुर निवासी हीरालाल की बेटी सुषमा (17 वर्ष) का शव सोमवार दो चार बजे घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजकर जांच शुरू की है।
किशोरी के पिता हीरालाल ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार को वह मजदूरी करने को पड़ोस के गांव गए थे। दोपहर के समय पत्नी बाजार से सब्जी लेने चली गई। वह बेटी को घर पर अकेली छोड़कर गई थी। उस समय वह घर का काम रही थी। शाम के समय जब पत्नी घर लौटी तो बेटी का शव कमरे में फंसे से लटका मिला। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घर पर अकेली थी किशोरी…
सुषमा दो बहन व दो भाई थी। भाई बाहर नौकरी करते हैं। छोटी बहन स्कूल गई थी। पिता मजदूरी को चले गए। मां सब्जी लेने म्याऊं बाजार गई थी। मां जब घर लौटी तो सुषमा का शव फंसे से लटका देख बेसुध हो गई। पिता ने बेटी की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।

