बदायूॅं जनमत। इन दिनों देश के अलग अलग स्थानों पर बाढ़ से हालात खराब हैं। कई राज्य के लोग प्रभावित हैं खासकर पंजाब में दयनीय स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर उसहैत विधानसभा से विधायक रहे हाज़ी मुस्लिम खां ने समर्थकों के साथ पीड़ितों की मदद के लिए ककराला की मटका वाली मस्जिद के पास सात दिवसीय डोनेशन कैम्प लगाया है। पूर्व विधायक ने मानवतावादियों से सहयोग करने की अपील की है। कैम्प में लोगों ने आर्थिक मदद भी की है। यह सिलसिला सात दिन तक चलेगा।
इस मौके पर सभासद छोटे खां, हाजी अजमल खां, गिजाल खां उर्फ़ टीटू, छोटे अंसारी, शमशाद खां, इब्राहीम ठेकेदार, शमशुल कमर खां, नजमुल अंसारी, सभासद माहिर अली, साजिद ठेकेदार, शमशुल अंसारी, मुशाहिद, अशरफ खां, मतीन खां, अबु तल्हा, उबैस खान, आमिर खान, टिंकू, इमरान खान, हाफिज कमर आदि मौजूद रहे।


