बदायूं में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मानसिक रूप से था बीमार

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गिधौल में बृहस्पतिवार शाम एक युवक का शव खेत में शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान अवधेश 20 वर्ष पुत्र यादराम के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार अवधेश तीन भाइयों में मंझला था। वह मानसिक रूप से बीमार था और बरेली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसका बड़ा भाई दिल्ली में मजदूरी करता है, जबकि अवधेश अपनी मां के साथ गांव में रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले अवधेश का अपनी मां से विवाद हुआ था। इसके बाद से वह घर से चला गया था। शुक्रवार को उसका शव लटका मिला।
घटनास्थल से पुलिस को एक प्लास्टिक का थैला मिला। इसमें एक शर्ट, तीन अनार और शर्ट की आस्तीन पर खून जैसे धब्बे पाए गए। थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह ने बताया कि बरामद सामन को सील कर थाने भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई होगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *