फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को किया नमन

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। बिल्सी के बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन किया गया, साथ ही सभी शिक्षकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने भी शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर बधाइयां दीं।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा छात्र-छात्राओं ने विद्यालय पहुंचकर अपने गुरुजनों को उपहार सौंपा और उनसे आशीर्वाद लिया। समस्त शिक्षकों ने शिक्षा के अर्थ को अपने अपने विचारों के द्वारा प्रस्तुत किया। विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि शिक्षा वह है जो मस्तिष्क का विस्तार करने में सहायक है। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार ने कहा कि शिक्षा के प्रति सभी को समर्पित रहना चाहिए, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनी रहनी चाहिए, जिस व्यक्ति के पास ज्ञान और कौशल दोनों हैं उसके सामने हमेशा कोई न कोई मार्ग खुला रहता है। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक वह जो जीवन पर्यन्त सीखता है।
इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय, पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी, रंजना राठौर, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान, तैबा फात्मा, अनामिका सिंह, विजय कुमार सक्सेना, शिवओम शर्मा, आलिया तारिक और हर्षित शर्मा उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *