करंट लगने से नगर पंचायत कर्मचारी की मौत, घर में स्टेबलाइजर छूने के दौरान हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बुधवार देर शाम करंट लगने से नगर पंचायत कर्मचारी की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने घर में स्टेबलाइजर छू रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर के वार्ड संख्या एक में हादसा हुआ। मृतक की पहचान विनोद कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह नगर पंचायत सैदपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। जानकारी के अनुसार, शाम को घर में बिजली की ट्रिपिंग हुई थी। विनोद कुमार ने वोल्टेज नियंत्रित करने के लिए स्टेबलाइजर को छुआ, लेकिन उसमें करंट दौड़ रहा था। वह तुरंत उसकी चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे करंट से अलग किया। इसके बाद तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल स्टाफ ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और पुलिस को घटना की सूचना दे दी। परिवार रात में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है।

मृतक विनोद कुमार शर्मा का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *