बदायूं में गृह कलेश के चलते युवक ने की आत्महत्या, हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। गृह कलेश के चलते एक युवक ने मौत को गले लगा लिया। मुजरिया थाना क्षेत्र के नगला सालार गांव में 25 वर्षीय आशीष ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
आशीष की शादी करीब 5 साल पहले ज्योति से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद में ज्योति के परिवार वाले भी शामिल थे। मामला कई बार थाने तक पहुंचा, लेकिन गांव के बुजुर्गों की मध्यस्थता से सुलझ जाता था। घटना से एक दिन पहले आशीष के साले यशपाल और साढू टिंकू ने उसके घर आकर मारपीट की। उन्होंने आशीष को जान से मारने की धमकी भी दी। अगली सुबह आशीष ने अपनी कलाई पर साला यशपाल और साढू टिंकू की धमकी के बारे में लिखा।
इसके बाद वह गांव के जंगल में गया और पेड़ पर फांसी लगा ली। राहगीरों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के हाथ पर लिखे नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *