हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जेएस कॉलेज में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। जेएस महाविद्यालय के प्रबंधक विकास यादव के निर्देशन में हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में तनाव प्रबंधन विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण के साथ पर्यावरण एवं सकारात्मक जीवनशैली के संदेश से हुआ।
मुख्य वक्ता डॉ. कृष्णा सिंह ने तनाव के कारण, प्रभाव एवं उसके व्यावहारिक प्रबंधन जैसे समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, संतुलित दिनचर्या एवं आत्मसंवाद पर प्रकाश डाला। विशिष्ट वक्ता आचार्य राजन मेंहदीरत्ता ने ध्यान एवं योग को तनाव मुक्ति एवं व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या निशी अवस्थी ने की तथा संचालन राहुल द्वारा किया गया। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं संस्था के स्वयंसेवकों कुमकुम, सुमन पाल, अजय पाल, सरदार ताइक्वांडो वाले संजय कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। अंत में फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तनाव प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *