पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरमैन फात्मा ने बाल्मीकि जयंती पर हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। बाल्मीकि जयंती पर शहर में आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा ने। हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। साथ ही पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के आग्रह पर पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कर्मचारियों को बोनस की घोषणा की। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा ने आरिफपुर नवादा स्थित बाल्मीकि मन्दिर से हरी झंडी दिखा कर बाल्मीकि शोभायात्रा को रवाना किया। बाल्मीकि समाज ने पूर्व मंत्री और पालिका चेयरमैन का पगड़ी और फूलमाला पहना कर स्वागत किया। वहीं पालिका के सभासदों का भी स्वागत किया गया।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने महर्षि बाल्मीकि के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। कहा बाल्मीकि समाज के लोग बहादुर और वफादार होते हैं। बाल्मीकि समाज और अन्य सभी लोगों को भी महर्षि बाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा मेरा हमेशा बाल्मीकि समाज ने साथ दिया है। मेरे चेयरमैन रहते बाल्मीकि समाज ने कोई परेशानी नहीं होने दी। चेयरमैन फात्मा रज़ा द्वारा शोभायात्रा के मार्गों पर रेड कार्पेट डलवाई गई, जो शहर में चर्चा का विषय रहा। साथ ही नेहरू चौक पर नगर पालिका परिषद द्वारा कैम्प का आयोजन भी किया गया। जिसमें पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का ज़ोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष राजकुमार रोहिल, महामंत्री अरुण, संरक्षक अनिल विराट, कुक्कू लाल, शशिकांत, रमेश डी लाल, सुभाष, पूर्व सभासद नवीन विद्यार्थी, कालीचरन, रमेश बाबू, रविकांत, देव रिधम, महेश, बिपाशा सिंह, शिवम, सचिन, मोनू, प्रशांत, गौरव, शशांक, अनिकेत, रोहित मेकलीन, अवनीश, सुजीत बाल्मीकि, नगर पालिका के सभासद अनवर खां, अबरार, नवेद आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरपर्सन फात्मा रज़ा : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *