बदायूॅं जनमत। तीन दिन बाद उसहैत थाने को मिले थाना प्रभारी ने शनिवार देर शाम थाने का चार्ज संभाला। चार्ज लेने के बाद उन्होंने स्टाफ के साथ आवश्यक बैठक की, वहीं नगर व क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को भी जाना। साथ ही क्राइम पर मंथन किया गया।
चार्ज लेने के बाद नवागत थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने समस्त स्टाफ के साथ कार्यालय पर आवश्यक बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी से परिचय किया। इसके बाद क्राइम कंट्रोल पर मंथन किया गया। थाना स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के बाद नगर की मार्केट में फुट पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग के दौरान व्यापारियों से संवाद भी स्थापित किया गया।
नवागत थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने व्यापारियों खास कर सर्राफा व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच तालमेल जरूरी है। सभी के सहयोग से क्राइम कंट्रोल होगा। साथ ही उन्होंने नगर व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की है। इस दौरान कस्बा इंचार्ज एसआई हरी ओम सिरोही, एसआई विपिन सिंह, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, गौरव कुमार, फुरकान आदि मौजूद रहे।


