उसहैत में ऑल इंडिया सर्राफा एसोशिएशन कमेटी का गठन, अरविंद वर्मा बने नगर अध्यक्ष

व्यापार

बदायूॅं जनमत‌। रविवार को कस्बा उसहैत में ऑल इंडिया सर्राफा एसोशिएशन कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उसहैत सथरा रोड स्थित श्री कृपा मैरिज लॉन में हुआ।
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन सेठ ने नगर उसहैत की नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें अरविन्द कुमार वर्मा प्रोपराइटर शिवानी ज्वैलर्स को उसहैत नगर अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष मुजाहिद खान एवं अखिलेश कुमार गुप्ता को महामंत्री पद की शपथ दिलाई। इनके अलावा मीडिया प्रभारी पंकज यादव और सुनील कुमार वर्मा, सचिन गुप्ता सतीश गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, चन्द्र गुप्ता को मंत्री बनाया गया।
नगर उपाध्यक्ष अमरजीत भारद्वाज, नगर कमेटी में कमल वर्मा, विजय कुमार, मनोज कुमार, अमित यादव, गिलाल खांन, सुबोध गुप्ता, नमन गुप्ता, अनुज रामू वर्मा को उपमंत्री बनाया गया। कार्यकारणी सदस्य दीपक कुमार वर्मा, अतुल, अजय वर्मा, अरविन्द वर्मा, लाखन वर्मा, राजाराम राठौर, राजू राठौर, अंकुर गुप्ता, मोहित गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, अशोक शाक्य, नत्थूलाल, मयंक गुप्ता, केशव भारद्वाज, राम गोपाल गुप्ता, सतीश गुप्ता, गोल्डी गुप्ता, मो• तैय्यूब, अवनीश यादव, रामप्रकाश वर्मा, चंचल गुप्ता को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।
कार्यक्रम में जिला कमेटी से जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत रस्तोगी (बब्बू), कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष कपिल रस्तोगी, भगवान स्वरूप गुप्ता, सौरभ, संजय कुमार रस्तोगी, राजीव वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *