बदायूॅं जनमत। जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत दिवस कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक एवं पूर्व नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के माध्यम से योजना के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केक काटकर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोर्डिनेटर डॉक्टर वैभव गुप्ता ने करते हुए आयुष्मान भारत योजना के 7 वर्ष पूर्ण होने पर योजना की उपलब्धियां गिनाते हुए एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सालयों तथा आयुष्मान मित्रों को मुख्य अतिथि के माध्यम से सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। साथ ही मुख्य अतिथि के माध्यम से 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों तथा योजना के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरण किए गए। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ जावेद हुसैन समेत उपस्थित रहे।

