बदायूॅं जनमत। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 15 साल पहले हुआ था। उसके कोई संतान नहीं है। छह महीने पहले उसके पति का देहांत हो गया। इसके बाद बिसौली की नई बस्ती का रहने वाला मुईन पुत्र जाहिद उसके संपर्क में आया। मुईन ने महिला को निकाह का वादा किया। इस दौरान वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने चोरी-छिपे पीड़िता के कुछ अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बना लीं। निकाह के लिए कहने पर वह टालमटोल करता रहा।
21 सितंबर को आरोपी ने पीड़िता के घर जाकर निकाह से साफ इनकार कर दिया। जब महिला ने विरोध किया तो उसे अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

