फ्यूचर लीडर्स स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती उत्सव; महापुरुषों से मिली सीख पर चलने का दिया संदेश

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। बिल्सी के बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय डायरेक्टर, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
इसके उपरांत शिक्षकों ने गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमाओं पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर शिक्षकों ने उनके जीवन, सिद्धांतों तथा सादगीपूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग तथा शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के संदेश को अपनाने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने राष्ट्र की प्रगति व एकता के लिए संकल्प लिया, साथ ही उनके विचारों पर चलने का संदेश दिया। विद्यालय के डॉयरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि गांधी जयंती राष्ट्रपिता कि विशाल उपलब्धियों को स्वीकार करने और अहिंसा, सत्य और शांति के उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का एक अवसर है। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सम्बन्धित विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने महापुरुषों के जीवन से मिली सीख को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, मुनीश शर्मा और पारस चंद्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *