बदायूॅं जनमत। गांधी जयंती के मौके पर बाबा ग्रुप के ऑफिस पर समाजवादी पार्टी यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बापू को याद किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी ने कहा कि महात्मा गांधी की महानता, उनके कार्यों व विचारों के कारण ही दो अक्टूबर को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है। गांधी जी इस बात में विश्वास रखते थे कि हिंसा के रास्ते पर चलकर आप कभी भी अपने अधिकार नहीं पा सकते। सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं। दुनिया भर में गांधी जी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आज अमेरिका, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, चीन, रूस समेत विश्व के अनेक देशों में उनकी प्रतिमाएं हैं। हर जगह उनके विचारों का लोहा माना गया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी को भी याद किया।
इस मौके पर जीशान फारूकी, विनोद कुमार, सोहिल खान, फरीद हुसैन, दीपक, मुशाहिद मंसूरी, लालू अंसारी, रंजीत ठाकुर, साधू सिंह, अनिल पंडित, बब्लू मौर्य, अवुल अंसारी, छोटे लाल, अजहर अंसारी, वीकेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

