रोशनी वाली दरगाह का 853 वां उर्स, चादरपोशी कर देश में अमन-चैन के लिए हुई दुआ

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन स्थित बारगाह ए मसारिफ ग्यारहवीं शरीफ व इमदाद खानदान वाकिफ व बराह ए मसारिफ नियाज़ हजरत गौस पाक र.अ. रोशनी बड़े पीर साहब खलीफा गौसे आजम दरगाह के 853 वें उर्स के मौक़े पर समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव शाहिद खान ने शिरकत की। दरगाह पर पहुंचकर चादर पेश कर फातिहा ख्वानी भी की गई‌। इसके बाद मुल्क में अमन शांति की दुआएं मांगी गई।
इस मौके पर दरगाह के गद्दीनशीन फैज अली खान, मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा, जामा मस्जिद इमाम खलीकुर रहमान उर्फ बाबू, काशिफ अली खान, फराज खान, अनवर खान, शानू खान, शरीफ उद्दीन, कसीम सरवर, समीर, बाबर चौधरी, हसनैन, मुनव्वर साबरी, मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा, फारूक, अड्डू, कासिम, हैदर, हमजा खान, यासिर समेत सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *