बदायूॅं जनमत। अपनी बेटी समेत घर से गई महिला लापता हो गई। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। परेशान होकर महिला की मां ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने महिला और उसकी मासूम पुत्री की तलाश शुरू कर दी है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदसिया निवासी शहनाज पत्नी हसीन अहमद काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। उसकी एक लगभग पांच साल की बेटी भी है। वह अपनी बेटी के साथ बदायूं जाने को घर से निकली थी। शाम तक वह बदायूं से घर नहीं लौटी। इसके बाद उसके घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। लापता महिला की मां ने सिविल लाइन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद महिला और उसकी बेटी की तलाश शुरू कर दी है।


