स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई; बदायूं सिटी केयर हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित, सील

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। जिले में बिना पंजीकरण और अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग की ओर से की जा रही छापेमारी के दौरान प्रतिदिन अवैध अस्पतालों को सील किया जा रहा है। इसी क्रम में आज एक और अवैध अस्पताल को सील किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। जिसके अंतर्गत बदायूं सिटी केयर हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया। अस्पताल में तीन महिला रोगी प्रसव कारण से भर्ती थे। अस्पताल को रोगियों से खाली करते हुए उन्हें एंबुलेंस द्वारा जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अवैध अस्पताल को मौके पर सील किया गया। सीएमओ का कहना है कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ छापामारी की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *