बदायूं के डॉ शकील अहमद को भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल अवॉर्ड से नवाज़ा गया

स्वास्थ्य

नई दिल्ली जनमत। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के होनहार समाजसेवी डॉ. शकील अहमद को शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस साल के प्रतिष्ठित “भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम नेशनल अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया है।
​यह सम्मान आज (14 अक्टूबर 2025) पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अवसर पर तालीमी बेदारी द्वारा नई दिल्ली के सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, चाणक्यपुरी में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। जामिया हमदर्द के वाइस चांसलर प्रो. अफशर आलम ने अपने हाथों से डॉ. शकील अहमद को यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
​इस मौके पर शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन कदीर अहमद भी मौजूद रहे, जिन्होंने डॉ. शकील अहमद की सेवाओं की सराहना की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। ​कार्यक्रम के दौरान, डॉ. शकील अहमद ने राज्य अल्पसंख्यक, हज एवं वक्फ मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी और सांसद इकरा हसन चौधरी से भी मुलाक़ात की और सामाजिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
​तालीमी बेदारी टीम, विशेष रूप से शमीम अख्तर साहब को इस शानदार और सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए डॉ. शकील अहमद ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज की सेवा में ईमानदारी से काम कर रहे हैं। यह मेरे लिए गर्व और ज़िम्मेदारी दोनों है।” तालीमी बेदारी के मंच से बदायूं का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. शकील अहमद की यह उपलब्धि युवाओं और समाजसेवियों के लिए एक प्रेरणा है।

डॉ शकील अहमद को सम्मानित करते हुए अतिथिगण : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *