नकली दवाई और कफ सीरप मामले में छापामारी; DI ने गौरी फार्मा और बत्ता फॉर्मास्युटिकल्स से नमूने लिए

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। प्रदेश आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद-आगरा में पाई गई नकली दवाओं एवं कफ सीरप जिससे बच्चों की मृत्यु हुई, के प्रकरण में औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद द्वारा सोमवार को जिले के मेडिकल स्टोरों व निजी अस्पताल पर छापेमार कार्यवाही की गई।
जिसके क्रम में मेसर्स गौरी फॉर्मा, मोहल्ला चौधरी, काली सड़क, थाना सदर कोतवाली से 03 नमूने (02 कफ सीरप) एवं मेसर्स बत्ता फॉर्मास्युटिकल्स, शॉप नं0-01, ग्राउण्ड फ्लोर, एक्सिस बैंक के सामने, रेलवे रोड थाना-सिविल लाइन (हॉस्पिटल डॉ अजीत पाल सिंह), से 01 नमूना कफ-सीरप संदेह के आधार पर गहन निरीक्षण उपरान्त संग्रहीत कर राजकीय प्रयोगशाला को भेजा गया। साथ ही उपरोक्त मेडिकल स्टोरों के क्रय-विक्रय बीजकों की गहन जांच की गई। औषधि निरीक्षक ने बताया कि भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्ति उपरान्त विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *