बदायूं में चार बच्चों की मां की संदिग्धावस्था में मौत, विषाक्त पदार्थ खाने की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के फतनपुर टप्पा हवेली गांव में 29 वर्षीय विवाहिता मुन्नी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुन्नी देवी, हुकुम सिंह की पत्नी थीं और उनकी शादी को करीब 14 साल हो चुके थे। उनके चार छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। मृतका के पिता धीर सिंह बिसौली कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, विषाक्त पदार्थ खाने के बाद मुन्नी देवी को पहले सहसवान के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें सहसवान के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिजन फिर भी उन्हें बदायूं ले जा रहे थे, लेकिन डीपी कॉलेज के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *