ई-रिक्शा से घर जा रहे किसान की जेब काटकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी, पुलिस को दी तहरीर

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र निवासी एक किसान के लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उसहैत क्षेत्र के गांव माधुरी नगला निवासी विजेंद्र पाल पुत्र देवी दयाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि अपनी खेती में लगने वाली लागत के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। जिसके चलते वह रविवार को कुछ जेवरात लेकर अलापुर के एक सराफ के यहां गिरवी रखने गया था। लेकिन सराफ जेवर गिरवी रखने के बदले कम रुपये दे रहा था। जिसके चलते उसने अपने जेवरात गिरवी नहीं रखे। जिसके बाद वह जेवर लेकर अपने घर जा रहा था। म्याऊं से वह एक ई-रिक्शा पर सवार हुआ। जब वह अपने गांव जा रहा था तभी गांव गिलटैया से आगे भट्टे के सामने दो व्यक्ति बाइक से उतर कर उसके साथ ई-रिक्शा में बैठ गए, और रिजोला गांव से पहले वह दोनों लोग उतर गए। इसी बीच उसके करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात जेब कटकर चोरी कर लिए गए। इसके बाद दोनों संदिग्ध व्यक्ति पीछे चल रही बाइक से मिर्ज़ापुर की ओर चले गए। पीड़ित ने उसहैत थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *