बदायूं पुलिस की सराहना; अलापुर पुलिस ने गुम हुई बच्ची को मां-बाप से मिलवाया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। अलापुर थाने की मिशन शक्ति टीम व चीता मोबाइल को क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक दो वर्षीय बच्ची कस्बा अलापुर में रोड किनारे घूमती हुई मिली जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी। जिसको थाना अलापुर के मिशन शक्ति केंद्र में लाया गया तथा महिला पुलिसकर्मियों द्वारा बच्ची के साथ संवेदनशीलता का व्यवहार करते हुए आस पास के लोगों व गांव में सूचना देकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि बच्ची का नाम आयत पुत्री शानू सलमानी है जो वार्ड संख्या 12 कस्बा अलापुर की रहने वाली है। मिशन शक्ति टीम/ थाना पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों से सम्पर्क कर एक घंटे के अन्दर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बच्ची मिलने पर थाना अलापुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व मानवीय दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *