बदायूँ जनमत। प्रदेश आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सीएल यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के निर्देशन व नेतृत्व में त्योहारों के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के लिए जनपद में मिलावटी खाद्यान एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाये जाने वाले अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 08 खाद्य पदार्थो के नमूनों को वास्ते जांच के लिए संग्रहित किए गए।
अभियान के दौरान आरिफपुर नवादा स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एफएसडब्लू द्वारा 14 खाद्य पदार्थों के नमूनों को मौके पर ही चेक किये गये। आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। भूड़ बिसौली स्थित निजाकत के प्रतिष्ठान से एक सरसों तेल का नमूना संग्रहित किया गया। शेष लगभग 198 किग्रा सरसों तेल (अनुमानित मूल्य 31680 रुपए) को नष्ट कराया गया। सिसरका खेड़ा स्थित वाहन से एक पान मसाला का नमूना संग्रहित किया गया। डरेला स्थित लालाराम के प्रतिष्ठान से एक खोया का नमूना संग्रहित किया गया। मुड़िया धुरेकी स्थित जयप्रकाश शर्मा के प्रतिष्ठान से एक खोया का नमूना संग्रहित किया गया। अटल चौराहा बिसौली स्थित बंगाली भाई के प्रतिष्ठान से एक पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया। उघैती स्थित पालीवाल स्वीट्स से एक खोया का नमूना संग्रहित किया गया। बरामय खेड़ा स्थित अर्जुन किराना स्टोर से एक नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया। बेहटा गुसाई बिल्सी स्थित आलम के प्रतिष्ठान से एक छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया।
अभियान में संग्रहित किए गए इन कुल 08 नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण भगवत सिंह, खुशीराम, राजेन्द्र नाथ मिश्रा, माता शंकर बिन्द, करन सिंह, प्रमोद कुमार एवं सीमा यादव मौजूद रहे।

