बदायूं में तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। अलापुर थाना क्षेत्र में गांव संजरपुर के पास रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा और मृतक के परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
कस्बा सखानू के वार्ड नंबर नौ निवासी मशरूर (45 वर्ष) पुत्र अब्दुल कफील और आजाद पुत्र अब्दुल कादिर ई-रिक्शा से सखानू से अलापुर जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि दोनों लोग अलापुर बाजार में खरीदारी करने के लिए निकले थे। जब वह गांव संजरपुर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मशरूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि आजाद की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने डीसीएम थाने में खड़ी कराई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *