बदायूॅं जनमत। होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की बरेली शाखा द्वारा ग्राम गैनी में “महिला स्वच्छता एवं पीरियड अवेयरनेस कार्यशाला” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती राखी एवं श्रीमती साक्षी ने महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही संस्था की डायरेक्टर डॉ. कृष्णा सिंह ने महिलाओं को सेनेटरी पैड के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि हर माता-पिता को अपनी 10 वर्ष से अधिक आयु की बेटियों को मासिक धर्म के बारे में जागरूक करना चाहिए, ताकि पहली बार होने वाले मासिक धर्म के दौरान बच्चियां घबराएं नहीं और सही तरीके से स्वच्छता अपना सकें। कार्यशाला के अंत में सभी महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में जागरूकता फैलाना है, और संस्था समय-समय पर इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रही है तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से करती रहेगी।

