RTM सोसायटी फॉर डेवलपमेंट ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति जागरूक किया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा नवादा चौराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में टीएसआई आर.एल. राजपूत एवं टीएसआई नासिर हुसैन (नगर प्रभारी) ने सहभागिता करते हुए नागरिकों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। कार, बाइक, ऑटो, ट्रैक्टर ट्रॉली सहित विभिन्न वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई ताकि कोहरे व सर्दी के मौसम में दृश्यता बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके। इसके साथ ही जो लोग यातायात नियमों का पालन कर रहे थे, उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिले।
कार्यक्रम में आर.टी.एम. सोसाइटी की डायरेक्टर रिदा तनवीर द्वारा किए गए प्रयासों की पुलिस प्रशासन ने विशेष प्रशंसा की। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर समाजहित में इस नेक कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। कार्यक्रम में आर.टी.एम सोसाइटी के सदस्य अबीर खान, काशिफ अली खान, नीशू खान, अलीना, जमशेद, लाइबा खान, मुज़म्मिल, निज़ाम, अहमद, अनस, साहिब, जुनैद, वसीफ़, आज़म, अयान, मारिफ़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *