महिलाओं के केवल आर्थिक रूप से नहीं वैचारिक रूप से भी सशक्त होना चाहिए : डॉ कृष्णा

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शहर के घंटाघर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या कल्पना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं के व्यक्तित्व-विकास, आत्म-सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं महिला कल्याण विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सार्थक बनाते रहे।
मुख्य सत्र में होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि आज के समय में महिलाओं का केवल आर्थिक रूप से मजबूत होना पर्याप्त नहीं है। हमें वैचारिक रूप से भी सशक्त, आत्मविश्वासी और जागरूक बनना चाहिए। प्रत्येक छात्रा को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इसके बाद महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक छवि वैश्य ने छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा शिक्षा ही वह शक्ति है जो महिलाओं को आत्मनिर्भर, सजग और सशक्त बनाती है। इसी क्रम में प्रीति चौहान ने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन तथा आत्म-देखभाल पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपस्थित कशिश सक्सेना ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, शिकायत निवारण प्रक्रिया, तथा उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान दी।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. सरिता गौतम ने संस्था एवं सभी विभागों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *