अलापुर में अंत्येष्टि मंज़ूर; शासन से मिली 28.77 लाख की धनराशि, चेयरमैन ने शासन से किया था पत्राचार

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। नगर पंचायत अलापुर में अंत्येष्टि मंज़ूर हुई हैं। जिसके निर्माण के लिए शासन से 28 लाख़ 77 हज़ार की धनराशि भी प्राप्त हो गई हैं। चेयरमैन हुमा फ़हीम व वरिष्ठ नेता चेयरमैन पति फ़हीम उद्दीन के अथक प्रयासों से भव्य अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कर जल्द ही आधारशिला रखी जायेंगी।
चेयरमैन हुमा फ़हीम व चेयरमैन पति फ़हीम उद्दीन काफ़ी समय से क़स्बे में अंत्येष्टि स्थल के लिए प्रयासरत थे। जिसके लिए शासन को पत्र लिखकर चेयरमैन हुमा फ़हीम ने अंत्येष्टि स्थल मांग की थीं। जिसे शासन ने गम्भीरता से लेते हुए अलापुर में अंत्येष्टि स्थल की मंज़ूरी देते हुए धनराशि भी उपलब्ध कराई हैं।
बताते चलें चेयरमैन हुमा फ़हीम की मांग पर पूर्व में शासन ने क़स्बे में गौशाला की भी मंज़ूरी दीं है। जिसका शिलान्यास व आधारशिला जल्द ही रखीं जायेंगी। चेयरमैन पति फ़हीम उद्दीन ने बताया अलापुर में अंत्येष्टि स्थल की बेहद ज़रूरत थीं। कस्बावासियों को निधन के उपरांत पार्थिव शरीर को क्रियाकर्म के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। कस्बे में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होने कस्बावासियों को सहुलत मिलेगी। वहीं चेयरमैन हुमा फ़हीम ने शासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *