बदायूॅं जनमत। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा एक नये अंदाज़ में दिखे। उन्होंने चेयरमैन फात्मा रज़ा को अपने साथ लेकर एसके इंटर कॉलेज की फील्ड के पास बने अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ शाम बिताई।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व चेयरमैन फात्मा रज़ा ने अनाथ आश्रम के सभी बच्चों के साथ केक काटा तथा सभी के साथ रात्रिभोज किया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अनाथ आश्रम के सभी बच्चों को जूते, पैंट, सर्दियों के लिए जर्सी दी तथा जाड़ों के मौसम के दृष्टीकोण से बच्चों को गद्दे व कम्बल उपलब्ध कराये।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि यह अनाथ बच्चों के साथ बितायी गई शाम मेरे लिए यादगार रहेगी। बच्चों के साथ रहकर कई बार भाबुक हुए लेकिन इनके साथ बिताये गए पल से दिल को बहुत सुकून मिला। शहर के धनवान लोगों को अनाथ आश्रम के बच्चों कि मदद को आगे आना चाहिए। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व चेयरमैन फात्मा रज़ा का यह अंदाज़ स्थानीय लोगों को बहुत पसंद आया मौक़े पर लोगों की भीड़ लग गई।

