बदायूं में ट्रैक्टर की कपलिंग में फंसकर युवक की मौत, ट्रैक्टर से चलाता था आटा चक्की

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसावां थाना क्षेत्र के गांव चिकन नगरिया में ट्रैक्टर की कपलिंग में लिपट कर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना मंगलवार दोपहर की है। चिकन नगरिया निवासी मुन्ने लाल (45 वर्ष) पुत्र लेखराज, सुभांश (18 वर्ष) पुत्र मुनीश आटा चक्की चलाता है। वहीं ट्रैक्टर के पीछे आटा चक्की के हिसाब की कपलिंग रखी थी। उसी समय मुन्ने लाल ने झुककर आटा चक्की के ग्राहकों के हिसाब वाली डायरी उठाई। इसी दौरान मुन्ने लाल के गले पड़ा गमछा ट्रैक्टर की कपलिंग में लिपट गया। जिससे लिपट कर मुन्ने लाल की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक के पांच बच्चे हैं। जिसमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं। जिसमें एक बेटी की शादी दो वर्ष पहले हो हुई है। मृतक ट्रैक्टर पर आटा चक्की चलाकर अपना जीवन यापन करता था। मृतक का बड़ा बेटा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ठंड की बजह से सौर ऊर्जा पैनल था बंद…

मृतक मुन्ने लाल ने बीते एक वर्ष पूर्व सौर ऊर्जा का पैनल भी लगवाया था जिससे वह आटा चक्की चलाता था। ठंड और कोहरा शुरू होने के कारण सौर ऊर्जा पैनल ने काम करना कम कर दिया। जिस कारण मृतक मुन्ने लाल पुराने ट्रैक्टर से आटा चक्की चलाते थे। जिससे परिवार का भरण पोषण होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *