उसहैत थाना प्रभारी बने हजरतपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दबतोरी चौकी इंचार्ज को हजरतपुर की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाने को नया प्रभारी मिल गया है। वह पिछले तीन दिनों से थानाध्यक्ष विहीन था। एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने आदेश जारी कर थाना हजरतपुर में तैनात देवेंद्र सिंह को उसहैत थाने का प्रभारी नियुक्त किया है।
बता दें कि पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक अजयपाल सिंह को उनकी कार्यशैली से संबंधित शिकायतों के बाद डीआईजी बरेली रेंज एके साहनी के निर्देश पर हटाया गया था। जिस कारण थाना कुछ समय से बिना थानाध्यक्ष के संचालित हो रहा था। नए प्रभारी की तैनाती के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। इस बीच, थाना बिसौली क्षेत्र की दबतोरी चौकी के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह को थाना हजरतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *