कोहरा और ठिठुरन भरी ठंड के चलते चार दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखिए किस तारीख को खुलेंगे…

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। सर्दी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में चार दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरा और ठिठुरन भरी ठंड के चलते कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 29 दिसंबर से एक जनवरी तक का अवकाश घोषित किया गया है। चार दिन के अवकाश के बाद 2 जनवरी 2026 को स्कूल खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *