उसहैत में गोली मारकर ग्रामीण की हत्या; सड़क किनारे पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र में अहमदनगर बछौरा गांव के पास मंगलवार को सड़क किनारे ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान राजाराम (45 वर्ष) पुत्र भूमिराज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राजाराम शातिर बदमाश था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसहैत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव के पास से कुछ अहम सुराग जुटाए गए हैं। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश और गैंगवार हो सकती है वजह…

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपराधिक प्रतिद्वंद्विता या आपसी गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। राजाराम के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हाल के दिनों में उसकी किन लोगों से रंजिश चल रही थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *