बदायूं में वन विभाग के SDO की हार्ट अटैक से मौत; आज ही हुआ था प्रमोशन, कार्यालय आवास पर हुआ निधन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान में तैनात वन विभाग के एसडीओ अशोक कुमार त्यागी (58 वर्ष) का शुक्रवार को कार्यालय आवास पर अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। इनका सहसवान रेंजर से एसडीओ पद पर शुक्रवार को ही प्रमोशन हुआ था और अगली तैनाती अलीगढ़ जिले में हुई थी। इस दुखद घटना से वन विभाग समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, यह मूल रूप से जनपद हापुड़ शहर के स्वर्ग आश्रम रोड न्यू शिवपुरी कालोनी के निवासी थे और बीते करीब तीन वर्षों से सामाजिक वानिकी क्षेत्र कार्यालय सहसवान में रेंजर पद पर तैनात थे। वे वर्तमान में सहसवान स्थित कार्यालय आवास में रह रहे थे। बताया गया कि शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारियों द्वारा उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसडीओ अशोक कुमार त्यागी के निधन की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया। कोतवाल सहसवान धनंजय सिंह ने बताया कि वन विभाग के एसडीओ की ह्दयगति से मौत हो गई है। उनके परिजनो को इस बारे में अवगत कराया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
डीएफओ निधि चौहान ने बताया कि अशोक कुृमार त्यागी बीते तीन साल से सहसवान रेंजर के पद पर तैनात थे। डीएफओ ने उनकी हृदयगति रूकने से निधन होने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *