बदायूॅं जनमत। जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर हाजी बब्बू खान ने मुंबई जैसे बड़े शहर में खासी पहचान बनाई है। वे कांग्रेस के मजबूत नेता के रूप के जाने जाते हैं। साथ ही पूर्व में भी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के सदस्य (नगर सेवक) पद का चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उनकी पत्नी ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में BMC का चुनाव जीता है। उनकी पत्नी साजिदा बी ने शिवसेना के प्रत्याशी को 2175 वोटों से हराकर जीत दर्ज कराई है।
वजीरगंज क्षेत्र के गांव हथरा निवासी हाजी बब्बू खान मुंबई शहर के धारावी में रहते हैं। वह कांग्रेस के मजबूत नेता बनकर उभरे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, इमरान प्रतापगढ़ी जैसे बड़े नेताओं के करीबी हैं। पूर्व में हाजी बब्बू खान खुद धारावी से बीएमसी का चुनाव जीतकर नगर सेवक रहे चुके हैं। वहीं 2026 के चुनाव में उनकी पत्नी साजिदा बी हाजी बब्बू खान ने धारावी भाग संख्या 184 से 2175 वोटों से चुनाव जीतकर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने शिवसेना के प्रत्याशी को हराकर जीत का परचम लहराया है। उनके चुनाव जीतने पर बदायूं समेत सैदपुर, बिसौली, वजीरगंज और उनके गांव हथरा में खुशी का इजहार किया गया।
धारावी से ये प्रत्याशी थे मैदान
1. सोना कोरी -281 बहुजन समाज पार्टी
2. खान इशरत खान अफसर -225 आम आदमी पार्टी
3. साजिदा बी बब्बू खान -8246 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4. कोमल प्रवीण जैन -5128 शिवसेना
5. वर्षा वसंत नकाशे -6071 शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
6. अन्सारी फातमा बेगम -81 समाजवादी पार्टी
7. आमिना आरिफ सय्यद -1281 ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहदूल मुस्लिमीन
8. शमा बानो उस्मान खान -33 पीस पार्टी
9. अधिक। प्राची संतोष -65 उत्तर भारतीय विकास सेना
10. आशा विलास बागडे -15 अपक्ष
11. मौर्या रिमा शंद्रशेखर -12 अपक्ष
12. के आफ़रीना मोहम्मद -50 अपक्ष
13. राबीया जाहीद शेख -26 अपक्ष
14. सना मोहम्मद अवैस शेख -16 अपक्ष
नोटा -296 

